Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने निर्माणाधीन कलेक्‍टर कार्यालय और इंदौर बायपास ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया------------श्रमिकों की संख्‍या बढाकर कलेक्‍टर कार्यालय निर्माण कार्य को जुलाई-2026 तक पूर्ण करने के निर्देश-------------नागरिकों/यात्रियों की आवागमन सुविधा को देखते हुए ब्रिज निर्माण कार्य को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने निर्माणाधीन कलेक्‍टर कार्यालय और इंदौर बायपास ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
------------
श्रमिकों की संख्‍या बढाकर कलेक्‍टर कार्यालय निर्माण कार्य को जुलाई-2026 तक पूर्ण करने के निर्देश
-------------
नागरिकों/यात्रियों की आवागमन सुविधा को देखते हुए ब्रिज निर्माण कार्य को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश
     देवास,18 मार्च 2026 [शकील कादरी] कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने के उद्देश्‍य से निर्माणाधीन कलेक्‍टर कार्यालय और इंदौर बायपास ब्रिज निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कलेक्‍टर कार्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि श्रमिकों की संख्‍या बढाकर निर्माण कार्य को जुलाई-2026 तक पूर्ण करें। उन्‍होंने कहा कि देवास माताजी टेकरी से प्रसिद्ध है इसलिए नागरिकों की धार्मिक आस्‍था को ध्‍यान में रखते हुए कलेक्‍टर कार्यालय के मुख्‍य द्वार पर दोनों ओर माताजी की थ्रीडी पेंटिंग बनाई जाये। इस दौरान उन्‍होंने संबंधित इंजीनियरों से लेआउट के माध्‍यम से जानकारी भी ली। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि हर 15 दिन में निर्माणाधीन कलेक्‍टर कार्यालय का उनके द्वारा निरीक्षण किया जायेगा।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने इंदौर बायपास ब्रिज निमार्ण कार्य का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने नागरिकों/यात्रियों की आवागमन सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने इस दौरान नाले से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश भी दिये।  उन्‍होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि वे नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते रहेंगे। कलेक्‍टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये।

     निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्‍त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन, संयुक्‍त कलेक्‍टर सुश्री अंशु जावला, तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा  एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...