Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास की बेटी सृष्टि वर्मा ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में जीता रजत पदक

देवास की बेटी सृष्टि वर्मा ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में जीता रजत पदक
देवास। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश देवास की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सृष्टि वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। देवास जिले की इस होनहार बेटी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जिससे न केवल देवास बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ है। सृष्टि वर्मा की इस सफलता पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के संचालक श्री अंशुमान यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही देवास जिले के सचिव ओ. पी. जगावत और कोच सौरभ कहार ने भी सृष्टि की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...