Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

क्षत्रिय मराठा परिचय सम्मेलन को लेकर बैठक संपन्न,,22 मार्च को देवास में होगा परिचय सम्मेलन का आयोजन

क्षत्रिय मराठा परिचय सम्मेलन को लेकर बैठक संपन्न,,
22 मार्च को देवास में होगा परिचय सम्मेलन का आयोजन
देवास। क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण समिति द्वारा आयोजित होने वाले नि:शुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर एक बैठक बांगर भवन पर संपन्न हुई। बैठक में परिचय सम्मेलन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष दिलीप बांगर ने जानकारी देते हुए बताया कि परिचय सम्मेलन में करीब 400 विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपनी प्रविष्टियां सम्मिलित की हैं, जिनकी स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इस स्मारिका का विमोचन परिचय सम्मेलन के साथ 22 मार्च को सम्मेलन स्थल श्याम गार्डन परिसर उज्जैन रोड इटावा में किया जाएगा। यह स्मारिका प्रविष्टि प्रदान करने वाले युवक-युवतियों को नि:शुल्क प्रदान की जाएगी एवं सम्मिलित क्षत्रिय मराठा परिवारों हेतु भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। यह परिचय सम्मेलन अध्यात्मिक गुरु अण्णा महाराज के संरक्षण में संपन्न होगा। समिति के हेमंत चव्हाण, नितिन गांगुर्डे, भालेराव मिसाल, संतोष मोदी, अशोकराव थिटे, श्यामराव पाटिल, अनिल भंवर, भालचंद्र ताकोने, रिंकेश राव जाधव, प्रकाशराव चव्हाण, शिरीश इंदूलकर, श्रीमती आशा बांगर, सुश्री शकुन्तला झामरे, श्यामराव बोराड़े, संजय झरबड़े, मुकुलराव बांगर, नितिन वाघ ने शहर के समस्त मराठा परिवारों से परिचय सम्मेलन में सम्मिलित होकर सफल बनाने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...