Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह की अध्‍यक्षता में बैठक आयोजित,,नवरात्रि पर्व पर सुगमता से दर्शन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें - कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंहकोई भी दुकानदार 'प्रसाद' के नाम पर ग्राहकों से पार्किंग का पैसा नहीं वसूलेगा,,,माता जी टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर कंट्रोल रूम से 24 घण्‍टे मानिटरिंग की जायेगी


चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह की अध्‍यक्षता में बैठक आयोजित,,

नवरात्रि पर्व पर सुगमता से दर्शन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें - कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह

कोई भी दुकानदार 'प्रसाद' के नाम पर ग्राहकों से पार्किंग का पैसा नहीं वसूलेगा,,,

माता जी टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर कंट्रोल रूम से 24 घण्‍टे मानिटरिंग की जायेगी

     देवास 09 मार्च 2026 [शकील कादरी] जिले में चैत्र नवरात्रि पर्व 19 मार्च से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में मॉ चामुण्‍डा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, नगर निगम आयुक्‍त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, परिवीक्षाधीन आईपीएस श्री आलोक कुमार वर्मा, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, नगर निगम, वन विभाग, यातायात, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि माताजी टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। टेकरी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिशा-निर्देश के पोस्‍टर लगाएं और दूरी भी लिखें। श्रद्धालुओं को प्रसाद लेने के लिए कोई भी दुकानदार परेशान नहीं करें, इस संबंध में दुकानदारों की बैठक लें। माताजी टेकरी के आसपास लगने वाली दुकानों को शर्तो के साथ अनुमति दें। कोई भी दुकानदार 'प्रसाद' के नाम पर ग्राहकों से पार्किंग का पैसा नहीं वसूलेगा। 'प्रसाद' के नाम पर पार्किंग का पैसा वसूलने पर संबंधित पर कार्यवाही की जायेगी। लगातार मॉनिटरिंग के लिए सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से टेकरी पर पानी, पंखा, कूलर व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाये। माताजी टेकरी पर सभी सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्‍था में रहना चाहिए। कंट्रोल रूम से 24 घण्‍टे मानिटरिंग करें। नवरात्रि पर मंदिर समिति प्रसाद वितरण के लिए पर्याप्‍त काउन्‍टर बनाये। ऑनलाइन दान के लिए टेकरी परिसर में जगह-जगह बारकोड लगाये।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेकर पार्किंग के लिए फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि नवरात्रि के लिए ड्यूटी ऑर्डर निकालें और कर्मचारियों की बैठक लेकर ड्यूटी संबंधी जानकारी दें। नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारी आईडी कार्ड धारण कर रखें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि टेकरी स्थित समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की चौबीसों घंटे साफ सफाई की जाये। मंदिर के आसपास मांस/मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित रहेगी। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए टेकरी पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। पानी के स्‍टॉल लगाने के लिए जगह चिन्हित करे लें। टेकरी पर जहां कारपेट की जरूरत है, वहां कारपेट बिछाये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा  कि परिक्रमा मार्ग पर भी पेयजल की व्‍यवस्‍था की जाये। परिक्रमा मार्ग पर टूटी हुई जालियों को दुरूस्‍थ किया जाये। परक्रिमा पथ पर दिव्‍यांगजनों के लिए ई-रिक्‍शा की व्‍यवस्‍था की जाये।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिए हैं कि टेकरी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत व्यवस्था हो। विद्युत व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाये। विद्युत विभाग टेकरी क्षेत्र की विद्युत के पोल, स्‍ट्रीट लाईट, झुलते तार को ठीक कर लें। विद्युत कनेक्शन की जांच करें। नवरात्रि के समय सम्‍पूर्ण टेकरी पर सतत विद्युत व्‍यवस्‍था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। लाइट की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था होनी चाहिए। टेकरी क्षेत्र में हाईमास्‍क, स्ट्रीट लाइट व अन्य लाइनों को दुरुस्त किया जाए। टेकरी पर समस्त मंदिरों, रपट मार्ग, सीढ़ी मार्ग, परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

     कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नवरात्रि पर्व पर वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। पार्किंग उचित स्‍थान पर ही कराया जाये, अवैध पार्किंग नहीं होना चाहिए। नवरात्रि पर दुकानों को व्‍यवस्थित लगवाये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएं। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाए। पार्किंग व्यवस्था अच्‍छे से करें। इस दौरान बताया गया कि नि:शुल्‍क पार्किंग व्‍यवस्‍था स्‍टेशन रोड एवं रोप वे के लिए मक्‍सी-देवास रोड पर रहेगी। उन्‍होंने कहा कि रोप वे का फिजिकल वेरिफिकेशन कर लें।

कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम को निर्देश दिए कि मां चामुंडा टेकरी पर संपूर्ण साफ सफाई की व्यवस्था की जाए, टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबिन लगाए जाए एवं प्रतिदिन कचरे का संग्रहण किया जाए। फायर ब्रिगेड की व्‍यवस्‍था करें। टेकरी पर पेयजल की व्‍यवस्‍था एवं टंकियों की साफ-सफाई की जाए। नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग टेकरी मार्ग पर लगाई जाने वाली रेलिंग की पुताई, वॉल पेंटिंग, रिपेरिंग संबंधी कार्य कर लें। नवरात्रि पर पार्किंग स्‍थल से लेकर सम्‍पूर्ण टेकरी क्षेत्र पर आवश्‍यक स्‍थानों पर बेरीकेड की व्‍यवस्‍था करें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि नवरात्रि के दौरान बेरिकेट्स की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें।    कलेक्टर श्री सिंह ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को निर्देश दिये कि टेकरी पर तीन स्‍थानों पर मेडिकल काउंटर लगाएं। डाक्‍टरों एवं स्‍टॉफ की मय एंबुलेंस, ऑक्‍सीजन, दवाइयों के 24 घंटे ड्यूटी लगाएं। व्‍हील चेयर की व्‍यवस्‍था भी करें। टेकरी के नीचे अस्‍थाई रूप से अस्‍पताल बनाये। डॉक्टर और नर्स की ड्यूटी लगाये। मॉ चामुण्‍डा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति लड्डू काउंटर एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था करें। मॉ चामुंडा व मॉ तुलजा भवानी मंदिर परिसर में आकर्षक साज-सज्‍जा करें।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने कहा कि नि:शुल्‍क पार्किंग के लिए लगातार अनाउंसमेंट किया जाये। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए पर्याप्‍त मात्रा में साइन बोर्ड लगाये जाये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...