जूना गुजराती दर्जी समाज की सामाजिक गैर निकली,,
मंदिर के 27 वर्ष पूर्ण होने पर 27 मार्च को महाआरती का आयोजनदेवास। प्राचीन परम्परा के अनुसार जूना गुजराती दर्जी समाज की सामाजिक गैर देवास नगर निगम क्षेत्र के गमी वाले 13 घरों पर ढोल धमाके के साथ महिला मंडल सहित पहुची और रंग गुलाल किया। गैर में शामिल हुए समस्त सामाजिक बंधुओ, युवा साथी, और महिला मण्डल की सभी मातृशक्ति का ट्रस्ट प्रबंध समिति आभार प्रकट किया। गैर के पश्चात् सभी लोग धर्मशाला पहुँचे, जहा समाज के आराध्यसंत श्री टेकचंदजी महाराज की आरती की गई। देवास की धर्मशाला में रामनवमी पर समाज के मंदीर की प्राणप्रतिष्ठा के 27 वर्ष पूर्णहोने के उपलक्ष्य में इस वर्ष 27 मार्च 2026 को श्री रामनवमी की आरती दोपहर 12.00 बजे की जावेगी। इस वर्ष देवास ट्रस्ट के संवरक्षक दीपचंद मेहता की और से भंडारे का आयोजन 29 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे से रखा गया है। इस अवसर पर आरती के पश्चात समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक रामेश्वर सोलंकी, देवास एवं कड़छा ट्रस्ट के संरक्षक दिलीप परमार, देवास ट्रस्ट के संरक्षक दीपचंद मेहता, देवास ट्रस्ट के संरक्षक एवं कड़छा ट्रस्ट के ट्रस्टी सत्यनारायण सोलंकी, वरिष्ठ समाज सेवी शिवनारायन परिहार का स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष मोहन परिहार द्वारा किया गया।वरिष्ठ मार्गदर्शक,तीनो संरक्षक ,एवम शिवनारायण परिहार तथा ट्रस्टी पुरषोतम सोलंकी एवं समाज के अध्यक्ष मोहन परिहार द्वारा इस वर्ष के भंडारे के आयोजक दीपचंद मेहता का स्वागत किया गया। महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाये जाने की सूचना महिला ट्रस्टी सीमा मिलिंद सोलंकी द्वारा दी गई। संचालन एवं आभार ट्रस्ट सचिव शिरीष जी मेहता ने माना । सभी स्वजातिय बंधुओ द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण की गई एवं ट्रस्ट की और से पेडे (मिठाई) का वितरण किया गया। गमी वाले घर से आये पताशे एवम गुड़ का वितरण किया गया। ट्रस्ट ,उपाध्यक्ष बंशीलाल परिहार, प्रदीप चावड़ा, सह सचिव राजेन्द्र परमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, सहकोषाध्यक्ष महेश कोठारी, धर्मशाला प्रभारी ओमप्रकाश सोलंकी,ट्रस्टी रमेश जाधव, जितेन्द्र चावड़ा, गणेश टेलर, दिलीप सोलंकी, कैलाश देवडा, राजेंद्र परमार, महिला ट्रस्टी सीमा मिलिंद सोलंकी, आशा निर्माण सोलंकी, एवं बडी संख्या में समाज सेवी एवं महिलाए उपस्थित रही। ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारा सभी समाज बंधुओ को इस वर्ष की एतिहासिक गैर में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया एवं भविष्य मंे सभी से सहयोग एवं अपनी उपस्थिति देने की अपील की।

0 Comments