नेशनल लोक अदालत में नगर निगम देवास की उपलब्धी,,
देवास। आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में देवास नगर निगम ने राजस्व वसूली में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। तीन लाख की आबादी वाले नगर निगमों में रात्रि 8 बजे तक देवास नगर निगम प्रथम स्थान पर रहा। नगर निगम के राजस्व विभाग ने आयुक्त दलीप कुमार के नेतृत्व में रात्रि 8 बजे तक संपत्ति कर से 3 करोड़ 20 लाख रुपए तथा जलकर से 1 करोड़ 61 लाख रुपए की वसूली की। इसके अतिरिक्त अन्य मदों में करों की वसूली 9 लाख 11 हजार रुपए रही। वसूली कार्य निरंतर जारी है। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम में काउंटर रात्रि 10 बजे तक खुले रहेंगे, वहीं नागरिक रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपने करों का भुगतान कर सकेंगे। इस उपलब्धि पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, आयुक्त दलीप कुमार तथा निगम राजस्व समिति अध्यक्ष जितेंद्र मकवाना ने राजस्व विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।

0 Comments