Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन का 30 वाँ दीक्षान्त समारोह,,देवास की प्रतिभाशाली बेटी डॉ पीयूषा आशापुरे (सोनी) का राज्यपाल- मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन का 30 वाँ दीक्षान्त समारोह,,
देवास की प्रतिभाशाली बेटी डॉ पीयूषा आशापुरे (सोनी) का राज्यपाल- मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान
देवास। मंगलवार को मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 30 वां दीक्षांत समारोह स्वर्ण जयंती सभागृह में सम्पन्न हुआ। कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के तीसवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। इस दीक्षान्त समारोह में अपनी उपाधियां प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए सभी के यशस्वी एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। देवास के सुप्रसिद्ध चित्रकार, इतिहासकार, शिक्षाविद, पर्यावरणविद डॉ रमेश चन्द्र सोनी की प्रतिभाशाली बेटी डॉ पीयूषा आशापुरे (सोनी) का राज्यपाल-मुख्यमंत्री द्वारा पी. एच. डी. उपाधि व स्मृति मंजूषा से सम्मान किया गया। आपने महाराजा महाविद्यालय उज्जैन के सीईओ शांतिलाल जैन के मार्गदर्शन और डॉ अनुराधा सुपेकर के निर्देशन (गाइड) में अपना शोध पूर्ण किया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह केवल उपाधि वितरण नहीं बल्कि 7 दशकों के उस समर्पण का परिणाम है, जिसने दुनिया को कुशल मानव संसाधन और श्रेष्ठ स्कॉलर सौंपे। विश्वविद्यालय से सम्राट विक्रमादित्य का नाम जुड़ने से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है और यहां के विद्यार्थियों के गर्व में वृद्धि हुई है। ऐसे विश्वविद्यालय की उपाधियों से विभूषित होना विद्यार्थियों के लिए सौभाग्य  का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी देश और प्रदेश के समग्र विकास में सहभागी बनेंगे और जीवन के सभी क्षेत्रों में अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा के साथ निवर्हन करते हुए अपने परिवार, समाज और देश का गौरव बढ़ाएंगे।उपाधि प्रदान करने के पश्चात विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने सभी उपाधि प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को उपदेश दिया और सभी को शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन अवनि कोठारी और मान्या गढ़वाल ने किया और आभार प्रदर्शन कुल सचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात अकादमिक शोभायात्रा का प्रस्थान हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...