युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महज 48 घंटे में किया गिरफ्तार,थाना कमलापुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
देवास: पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले शरारती तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 14.03.2026 को आरोपी मोहित जाट निवासी लसूडिया लाड के विरूद्ध एक युवती द्वारा उसके साथ पीछा कर छेड़छाड़ करने संबंधी शिकायत की गई थी । फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना कमलापुर पर आरोपी के विरूद्द अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 78,351(3) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली श्री संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर श्री सर्जन सिंह मीणा के नेतृत्व में विशेष पुलिस का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहित पिता लक्ष्मी नारायण जाट उम्र 25 साल निवासी ग्राम लसूडिया लड़ को दिनांक 16/03/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
सराहनीय कार्यः
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कमलापुर श्री सर्जन सिंह मीणा, प्रआर आर्य यादव, रायचंद झोड़िया,आरक्षक लोकेश मेहरा,विवेक गांगे की महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय भूमिका रही।

0 Comments