भगवान झूलेलाल जयंती पर 5 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम,,
पहले दिन नि:शुल्क नेत्र, दंत और स्किन शिविर लगाया जाएगा, विभिन्न आयोजन होंगे
देवास। सिन्धी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती के अवसर पर शहर में 5 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार 16 मार्च को सुबह 11 बजे सिन्धी भवन ट्रस्ट, उज्जैन रोड स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने के साथ होगी। समाज के ब्राह्मणों की उपस्थिति में पूजा अर्चना की जाएगी।
इस अवसर पर रोशनी आई क्लिनिक द्वारा विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। वहीं डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा दंत परीक्षण तथा डॉ. त्रिशीता राजानी द्वारा स्किन जांच की जाएगी। स्वास्थ्य जांच के बाद समाज अध्यक्ष अनिल पंजवानी एवं उनके परिवार द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार को महिला मंडल अध्यक्ष दिव्या आहूजा, पार्षद की टीम द्वारा महाभारत, आशियान, अंताक्षरी सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
सचिव अशोक पेशवानी ने बताया कि सिन्धी समाज ने शौर्य, पराक्रम और वीरता के साथ स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भगवान झूलेलाल के आशीर्वाद से समाज हमेशा देश के विकास और सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग करता रहा है।
उक्त जानकारी सहमीडिया प्रभारी नंदकिशोर खत्री ने दी।

0 Comments