न्यू चिल्ड्रन होम हायर सेकंडरी विद्यालय का 50 वां स्थापना वर्ष मनाया,,
50 वर्ष पुराने विद्यार्थी हुए शामिल, पुरानी यादों को ताजा कियादेवास। रविवार 15 मार्च को न्यू चिल्ड्रन होम हायर सेकंडरी विद्यालय की 50 वर्षगाांठ (स्थापना वर्ष 1976) मनाई गई। इसके तहत 50 वर्षो में जो विद्यार्थी विद्यालय से पढ़कर निकले वो सभी एकत्रित हुए तथा विद्यालय परिवार व अपने संग साथियोंके साथ पुरानी यादें ताजा करते हुए बहुत ही उत्साहित थे तथा अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहे थे। पिछले 50 वर्षो में जिन शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान किया वे उपस्थित हुए। अपने समय के विद्यार्थियों से पुरानी यादें ताजा की। एक बहुत ही व्यवस्थित व उत्साहवर्धक कार्यक्रम रहा जिसमें वर्तमान में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर के सम्मान में बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये व पालकों तथा विद्यालय परिवार द्वारा उनका उत्साह वर्धन किया गया। विद्यालय को लगभग 20 वर्षो से अधिक सेवा व सहयोग करने वाले अध्यापक अजय दवे, डॉ. जुगल किशोर राठौर व प्रेमा नाशिककर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की पुरानी छात्रा गुरप्रीत कौर ने किया। अंत में डायरेक्टर डॉ.सुषमा अरोरा ने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं, स्टाफ व पालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षो से विद्यार्थियों की हार्दिक इच्छा थी कि वे एक बार फिर मिले और पुरानी यादें ताजा करें। सच में एक विशाल विद्यालय परिवार पुनः एकत्रित हुआ।

0 Comments