Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

निगम परिषद का बजट सर्व सहमति एवं ध्वनिमत से हुआ पारीत,,दिव्यांगजन पुनर्वास के लिए किया 50 लाख का प्रावधान- सभापति श्री जैन

निगम परिषद का बजट सर्व सहमति एवं ध्वनिमत से हुआ पारीत,,

दिव्यांगजन पुनर्वास के लिए किया 50 लाख का प्रावधान- सभापति श्री जैन

देवास। नगर निगम परिषद का साधारण सम्मेलन सभापति रवि जैन की अध्यक्षता में तथा महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार की विशेष उपस्थिति में सोमवार 16 मार्च को निगम परिषद हाल में सम्पन्न हुआ।
 राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ परिषद की कार्रवाई प्रारंभ हुई। सभापति की अनुमति से परिषद में वित्तीय वर्ष 2026कृ27 के बजट पारीत हेतु एवं परिषद की विगत बैठक के कार्यवृत्त कार्यों की पुष्टि की स्वीकृति, एमआईसी की स्वीकृति उपरांत किये जाने वाले विकास कार्य, निर्माण कार्याे, नागरिकों को निगम करों मे छूट के साथ अन्य विषयों का क्रमवार उपायुक्त एवं सचिव देवबाला पिपलोनिया के द्वारा वाचन किया।
 सभापति रवि जैन की अनुमति से वित्त एवं लेखा विभाग समिती अध्यक्ष अंतिम अजय पडियार के द्वारा बजट का विस्तृत रूप से वाचन किया। जिसमें वर्ष 2026-27 का 765.58 करोड का बजट परिषद में स्वीकृति हेतु रखा गया। बजट को परिषद सदस्यो नें सर्व सहमति एवं ध्वनिमत से पारीत किया। पारीत बजट में शुद्ध बचत 24 लाख।
परिषद स्वीकृति हेतु रखे गये प्रस्ताव एवं विषय
बजट में संपत्तिकर एवं जलकरदाताओं को 1 अप्रेल से 30 जून तक अग्रीम राशि जमा करने पर जलकर पर 6 प्रतिशत तथा संपत्तिकर पर 5 प्रतिशत छूट, बाजार बैठक वसुली का शुल्क पर पारित प्रस्ताव की स्वीकृति, मोती बंगला मेन रोड पर स्थित द्वार का नामकरण राकृष्ण द्वार के नाम के प्रस्ताव पर स्वीकृति, बालगढ स्थित चौराहे का नाम अटल चौक एवं बालगढ चौराहे से मीरा बावडी तक रोड का नामकरण पं. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से करने की स्वीकृति, भवन अनुज्ञा के स्वीकृत किये गये प्रकरणों में मलबा शुल्क में वृद्धि के प्रस्ताव की स्वीकृति, वार्ड 27 में दर्जी धर्मशाला मार्ग पर तोरण द्वार निर्माण के संबंध में, पोरवाल समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति, वार्ड 29 एवं 40 में सामुदायिक भवन निर्माण के प्रस्ताव रखे गये रखे गये प्रस्तावों को परिषद सदस्यों ने ध्वनिमत से  स्वीकृति दी।
महापौर द्वारा एमआईसी से पारीत प्रस्तावों में सभापति की अनुमति से सचिव के वाचन पश्चात रखे गये विषयों में गौशाला मे गौवंश के लिए भूसा/चारा, दवाईयां व अन्य संबंधित व्यवस्था के लिए राशि 1 करोड, गौशाला विस्तारण, विविध निर्माण, रखरखाव हेतु 3 करोड, दिव्यांगजन पुनर्वास स्थानीय निधि योजना अन्तर्गत दिव्यांगजनों को निगम द्वारा दी जाने वाली सुविधा उपकरण, उपचारित आर्थिक राशि के लिए 50 लाख का प्रावधान, जनस्वास्थ्य लाभ एवं बच्चों के लिए बगीचों में खेल उपकरण, चेनल फेंसिंग ट्रीगार्ड एवं र्गाउन सौंदर्यिकरण के लिए राशि 1 करोड, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अन्तर्गत हितग्राहियों को किश्त अनुसार कुल राशि 56.73 करोड, निगम सीमा क्षेत्र के तालाबों को गहरीकरण, सौंदर्यिकरण, पुनर्भरण एवं संरक्षण कार्य के लिए 5 करोड, शहर के मुख्य मुक्तिधाम के साथ नोसराबाद आडाकांकड, ब्रहम्ण खेडा, कालूखेडी बिलावली में स्थित मुक्तिधामों के उन्नयन एवं रखरखाव, विकास कार्याे के लिए राशि 2 करोड के सभी रखे गये प्रस्तावों की सर्व सहमति से स्वीकृति परिषद ने दी।
अन्य विषयों में सभापति के द्वारा रखे गये प्रस्ताव में
वार्ड 28 स्टेशन रोड नूतन स्कुल के सामने समाजसेवी स्व.आशुतोष कुमार के नाम से द्वार निर्माण, गौमाता के मरणोपरांत गैस/विद्युत आधारित पशु शवदाह गृह निर्माण के प्रस्तावों को परिषद मे रखा गया। जो सदस्यों की सहमति से पारीत हुआ।
 परिषद सदस्यों के द्वारा पुछे गये प्रश्नों के समिती अध्यक्षों व अधिकारियों ने दिए उत्तर
परिषद सदस्यों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर समिति अध्यक्ष द्वारा दिए गए। महत्वपूर्ण पत्र व्यवहार पर चर्चा की गई और एमआईसी से स्वीकृति के पश्चात परिषद से स्वीकृति हेतु रखे गये प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने कचरा संग्रहण वाहन में सुधार एवं अधिक उंचाई वाले कचरा संग्रहण वाहनों में हेल्परों से कचरा संग्रहण करवाये जाने हेतु कहा।
बैठक मे परिषद सदस्यों के द्वारा पुछे गये प्रश्नों के उत्तर समिती अध्यक्षों के साथ महापौर, आयुक्त एवं अधिकारियो के द्वारा दिए सभापति श्री जैन ने बैठक के दौरान स्पॉट फाईन को लेकर आयुक्त से चर्चा की। चर्चा में चालानी कार्रवाई के दौरान व्यसायकों, डाक्टरों एवं सिनियर सीटीजनों एवं नागरिको से संयमता, सम्मानजनक व्यवहारिक व्यवहार करते हुए निगम अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों को पालन करने हेतु आयुक्त को कहा। सभापति ने परिषद सदस्यों के द्वारा पुछे गये प्रश्नों के अन्तर्गत अधिकारियो से मूलभूत सुविधा, जनसमस्याओं का निराकरण, समय सीमा में करवाये जाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं परिषद में सदस्यों से चर्चा के दौरान सभापति ने संपत्तिकर में 10 प्रतिशत एवं जलकर में 15 प्रतिशत के स्थान पर 10 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को पारीत किया।

 प्रश्नों के उत्तर में महापौर ने बैठक में शिक्षा उपकर से आंगनवाडी केन्द्रों में संधारण कार्य करवाने एवं जिन वार्डाे मे विकास कार्याे की गति धीमि है तथा जिन कार्याे की निविदा नहीं लगी है, परिषद सदस्यों की मांग पर कार्य मे गति लाने के साथ विकास कार्याे की निविदा लगाने एवं बिना भेदभाव से कार्य कराने का आश्वासन परिषद सदस्यों को दिया तथा नये मिनी ईकृ कचरा संग्रहण वाहन क्रय की निविदा लगाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये साथ ही 1 माह में नये शव वाहन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
परिषद बैठक का समापन राष्ट्रागान के सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...