Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की बैंक नोट प्रेस इकाई में 51 आरक्षकों को पदोन्नति

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की बैंक नोट प्रेस इकाई में 51 आरक्षकों को पदोन्नति

देवास। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बैंक नोट प्रेस इकाई में हैडक्वार्टर के आदेशानुसार एमएसीपी लागू होने के बाद 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले आरक्षकों को वरिष्ठ आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। पूर्व में प्रथम पदोन्नति के लिए 20 से 22 वर्ष तक का समय लग जाता था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत पात्रता अवधि पूर्ण करने पर समयबद्ध पदोन्नति प्रदान की गई। सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस द्वारा कुल 51 आरक्षकों को वरिष्ठ आरक्षक पद के लिए रैंक लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी बल सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पदोन्नति देना सम्मान और विश्वास का प्रतीक है, वहीं कर्मियों की भी विभाग के प्रति जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से करें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...