भगवान झूलेलाल की ध्वजा पूजा के साथ 5 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत
देवास। सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल के मन्दिर में ध्वजा पूजा कर 5 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत समाज के ब्राह्मणों द्वारा की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें नेत्र, शुगर, बी.पी. और स्किन की निःशुल्क जांच की गई। इस शिविर में लगभग 400 लोगों की निःशुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य सेवाओं में डॉ. त्रिशीता राजानी, डॉ. संदीप लशकरी और रोशनी आई केयर का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए समाज ने उनका आभार माना। कार्यक्रम के पश्चात समाज अध्यक्ष अनिल पंजवानी परिवार द्वारा निःशुल्क भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। सचिव अशोक पेशवानी ने बताया कि समाज द्वारा नेत्र दान व स्वास्थ्य सेवा के कार्य निरन्तर जारी रहेंगे। यह जानकारी सह मीडिया प्रभारी नन्दकिशोर खत्री ने दी।

0 Comments