9 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी माधवेंद्र प्रताप का देवास में सम्मान,
अंतरराष्ट्रीय जीत से बढ़ाया जिले का मानदेवास। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले 9 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी माधवेंद्र प्रताप के देवास आगमन पर देवास जिला शतरंज संघ द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल, श्रीफल और पुष्पहार भेंट कर अभिनंदन किया गया।माधवेंद्र प्रताप ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। इतनी कम उम्र में उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है और युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिल रही है।कार्यक्रम के दौरान माधवेंद्र प्रताप ने देवास में आयोजित होने वाले सेकंड इंटरनेशनल क्लासिकल चेस टूर्नामेंट के लिए देवास जिला शतरंज संघ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों के साथ शतरंज खेलते हुए खेल की बारीकियां भी समझाईं। साथ ही बच्चों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।जिला सचिव पवन यादव ने बताया कि माधवेंद्र प्रताप की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और इससे युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुधीर पंडित, उपाध्यक्ष चेतन राठौड़, कोषाध्यक्ष क्षितेंद्र सिंह, सह सचिव पावन पाटिल, शैलेंद्र चंद्रवंशी, कुणाल आयाचित, आयोजन सहयोगी मुकेश धुरिया, पियूष पंडित, सरफराज सिद्दीकी, मनोज कुशवाहा सहित अन्य सदस्यों ने खिलाड़ी को बधाई दी।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी एवं सॉफ्ट बॉल सचिव राजीव श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Comments