अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ द्वारा पैरामेडिकल क्षेत्र में AI पर प्रथम राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित
देवास। जिले की प्रतिष्ठित संस्था अमलतास यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ पैरामेडिकल द्वारा दिनांक 18 मार्च 2026 को “उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता Artificial Intelligence में उभरते रुझान” विषय पर पैरामेडिकल क्षेत्र में AI पर प्रथम राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
अमलतास यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ताओं के रूप में डॉ. विनीता कोठारी, डॉ. आलोक बंसल एवं डॉ. अनंत सिंह गौर ने स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते उपयोग, उसके प्रभाव और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेशमा खुराना, डॉ. रामहरी मीणा एवं डॉ. चित्रलेखा घोष द्वारा की गई। इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य अमलतास यूनिवर्सिटी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नवीनतम रुझानों एवं उनके प्रभावों पर विस्तृत चर्चा करना था।
मुख्य अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार, मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल भोपाल के डॉ. शैलोज जोशी की कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रही,कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा अमलतास यूनिवर्सिटी परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन में अमलतास यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. सलिल भार्गव, कुलगुरू डॉ. शरदचंद्र वानखेडे, रजिस्ट्रार श्री संजय रामबोले, डीन डॉ. ए.के. पीठवा, निदेशक डॉ. प्रशांत, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ.अभय गुप्ता, पैरामेडिकल डायरेक्टर एवं आयोजन सचिव डॉ. स्नेहा सहाय यूथम, तथा मुख्य अतिथि डॉ. शैलोज जोशी सहित सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

0 Comments