देवास। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री कृष्णाजीराव पवार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल द्वारा महाविद्यालय के भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ और आईक्यूएसी के माध्यम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम विकसित भारत निर्माण में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका पर समर्पित गतिविधियों में प्रदर्शनी के दूसरे दिवस वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा वानस्पति औषधिय पौधों की पहचान व उनके उत्पाद जो आर्थिक संपन्नता व सक्षमता की दिशा में महत्वपूर्ण है को प्रदर्शित किया गया तथा विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल को विस्तार पूर्वक समझाकर अपना नवाचार साझा किया। व्याख्यान के प्रथम सत्र में आई आई टी इंदौर की मटेरियल साइंस में उपाधि धारक व वर्तमान में होल्कर महाविद्यालय इंदौर के भौतिक शास्त्र विभाग में पदस्थ डॉ. फेजिया अजीज ने अपने व्याख्यान में महिला भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान बताते हुए कहा कि बेटियां पहले से ही सशक्त है आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन की उनके आत्म विश्वास के आगे आए कदम की। द्वितीय सत्र में प्रख्यात वनस्पतिविद व पर्यावरणविद डॉ. हितेन्द्र राम ने जो वर्तमान में अटल बिहारी विश्वविद्यालय भोपाल के वैज्ञानिक है ने अपनी पादप प्रदर्शनी के माध्यम से संरक्षित विधियों पर चर्चा की ।
डॉ. राम ने महाविद्यालय परिसर में रोपित पादप जैव विविधता को सूचिबद्ध कराया साथ ही विद्यार्थियों को पादप पहचान करने के तरीके से अवगत कराया। नई पीढ़ी जो अपने आलस्य के परिवेश में है पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बीजों को उगाना बंद कर दिया तो क्या होगा, अत आप विचार करें। नई तकनीकों का सहारा लेकर पादप संरक्षण की दिशा मंे कार्य करें साथ ही वनस्पति शास्त्र से जुडे र्स्टाअप पर निर्देशित किया और प्रदर्शनी पर सुझाव दिए।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस पी एस राणा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सभी विषय किसी ना किसी रूप से विज्ञान से जुड़े हुआ हे,कब हुआ कैसे हुआ किस कारण से हुआ इसका मंथन करने में लगे रहते हे।कोई सार तक पहुंच जाता हे,कोई अपना अनुरूप सार बना लेते हे।
विद्यार्थियों ने लोक परंपरा से जुडे उत्पादों का निर्माण किया साथ ही गुलाब अर्क, गुलकंद, जीवाश्म आदि का निर्माण किया। थीम आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधिका चौहान, द्वितीय दीपक डोडवे तथा तृतीय स्थान विमल यादव ने प्राप्त किया। प्रदर्शनी में अपने प्रोजेक्ट दर्शाने वाले विद्यार्थियों में कृष्णपालसिंह सेंधव व विमल यादव प्रथम, मोनिका पटेल, रजत यादव, विजिता काजले द्वितीय तथा प्रिया राठौर, रवि प्रजापति तृतीय रहे। शेष प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ती पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ आर के मराठा, डॉ बी एस जाधव डॉ सीमा सोनी, डॉ दीप्ति धवले, डॉ विद्या माहेश्वरी, डॉ आराधना डिकुना, डॉ प्रीति मालवीय, डॉ शशि सोलंकी,डॉ सत्यम सोनी, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी राकेश कोटिया, प्रो निकिता कर्मा,प्रो मोहानी सिंह परमार, डॉ माया ठाकुर,श्री दीपक अटाडिया के साथ महाविद्यालय स्टाफ और 120 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी देखी ।
कार्यक्रम में संचालन डॉ लीना दुबे द्वारा किया गया और आभार प्रो संदीप सिंह नागर ने मन ,उक्त जानकारी कार्यक्रम सहप्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत ने दी।

0 Comments