Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शहीद भगतसिंह क्लब का अनूठा आयोजन चित्रकार मनोज पवार की कलात्मक रंगोली प्रदर्शनी से होगी होली रंगीली

शहीद भगतसिंह क्लब का अनूठा आयोजन
चित्रकार मनोज पवार की कलात्मक रंगोली प्रदर्शनी से होगी होली रंगीली


देवास। रंगों के त्यौहार, होली के अवसर पर रांगोली चित्रण, शायद मध्यप्रदेश में सिर्फ देवास की ही अनोखी परंपरा वर्षों से चली आ रही है। शहीद भगतसिंह क्लब के संयोजक अशोक कहार ने बताया कि, क्लब यह आयोजन विगत 15 वर्षों से लगातार करता आ रहा है। प्रख्यात चित्रकार मनोज पवार की कलात्मक रंगोली को देखने के लिए शहर के कला प्रेमियों को वर्षभर इंतजार रहता है।
इस वर्ष मनोज पवार ने धार्मिक/सामाजिक/प्राकृतिक विषयों को चुना है, जो कि इस प्रकार से है- भारतीय सौन्दर्य (युवती), हिरण के बच्चे को दुलारती विश्नोई समाज की महिला, प्रभु श्रीराम जी की आराधना में लीन हनुमान जी, क्रोधित मॉ काली, शंकर भगवान पार्वती को महावर लगाते हुए, दृश्य चित्र, अमराई एवं भारतीय सीनेमा के हि-मैन धर्मेन्द्र की कलात्मक रांगोली बनाकर उन्हें श्रद्धांजली दी गई है,
जो कि आपका मन मोह लेगी। क्लब के सभी सदस्यों ने इस अवसर पर देवास की सभी कला रसिक महानुभावों से अनुरोध है कि होली के दिन दिनांक 02.03.2026 को शालिनी रोड़ (स्वर्णकार धर्मशाला के सामने), सायंकाल 07.00 बजे से सपरिवार, इष्ट मित्रों के साथ अवलोकन हेतु पधारकर आयोजन को सफल बनावें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...