Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वार्षिकोत्सव समारोह में नन्हे बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

वार्षिकोत्सव समारोह में नन्हे बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
देवास। नोबल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव एवं फेयरवेल समारोह में नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्र गीतों के साथ मन मोहक लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य सहित पर्यावरण बचाव एवं सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के एक्ट की प्रस्तुति देकर दाद बटोरी । समारोह में मुख्य अतिथि प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल राज सिंह सिकरवार , विशेष अतिथि पत्रकार अमिताभ शुक्ला, पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी, पार्षद राज अकोदिया, वरिष्ठ शिक्षाविद राजेंद्र त्रिवेदी ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अतिथियों  का स्वागत विद्यालय के संचालक निरंजनसिंह ठाकुर, प्राचार्य अभिजीत सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश परमार ने किया ।  अभिजीत सिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण के साथ विद्यालय की गतिविधि पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अनिल राज सिंह सिकरवार ने अपने उद्बोधन में बच्चों की शानदार प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पाठ्योत्तर गतिविधि के साथ रचनात्मक गतिविधि बच्चों के सर्वांगीण विकास का मूलाधार है । अतिथि द्वारा विद्यालय के श्रेष्ठ छात्र छात्राओं का सम्मान करते हुए पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय परिवार सहित अभिभावक गण उपस्थित थे । अभिभावकों ने विधालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं का सम्मान पौधे वितरित कर किया । कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया तथा आभार निरंजनसिंह ठाकुर ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...