Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लीनेस क्लब ने महिला दिवस पर लगाया स्वास्थ्य कैंप

लीनेस क्लब ने महिला दिवस पर लगाया स्वास्थ्य कैंप
देवास। लीनेस क्लब देवास द्वारा विश्व महिला दिवस पर ओरेकल केयर सेंटर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साधारण सभा का आयोजन भी हुआ। डॉ संध्या खरे, डॉ सुलभा रानी, डॉ पूनम भाटिया, डॉ प्राची महेश्वरी द्वारा महिलाओं का चेकअप किया गया। डॉ अक्षय जैन ने फिजियोथेरेपी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर  अरूणा, एरिया ऑफिसर संगीता गोयल, डायरेक्टर रेनू शर्मा, रमा चौबे, डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन राजश्री सोनी, कल्पना नाग, माइक्रो चेयर पर्सन भूमिक शर्मा, अध्यक्ष लीनेस डायरेक्टर सुषमा अरोड़ा ,सचिव लीनेस माइक्रो चेयरपर्सन कुसुम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष  डिंपल शर्मा, क्लब मेंबर्स गीता खत्री, गिरिजा महेश्वरी, किरण माधवानी, अभिलाषा शर्मा, मनोरमा सौलंकी, चेरी अरोरा,समीरा  नईम, हीना राठौड़ उपस्थित थे। सभी डॉक्टर्स को पौधे देकर सम्मान किया गया। गेम्स खेले गए तथा सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर महिला दिवस की बधाई दी। उक्त जानकारी सचिव कुसुम अग्रवाल ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...