Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

व्हीलचेयर फेंसिंग खिलाड़ी लवनीश खन्ना ने राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार भाग लिया

व्हीलचेयर फेंसिंग खिलाड़ी लवनीश खन्ना ने राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार भाग लिया
देवास। पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान द्वारा इनडोर हॉल, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में 24 से 27 मार्च तक आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय पैरा फेंसिंग प्रतियोगिता में इंदौर के उभरते हुए खिलाड़ी लवनीश खन्ना ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर एक नई पहचान बनाई। यह उनके खेल जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, जहां उन्होंने फॉइल इवेंट में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लवनीश खन्ना का यह सफर आसान नहीं रहा। व्यक्तिगत जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। उनके पिता का निरंतर सहयोग और कोच मास्टर सईद आलम के मार्गदर्शन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना, जिसने हर मुश्किल घड़ी में उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। लवनीश की इस सफलता के पीछे उनके कोच मास्टर सईद आलम का विशेष योगदान रहा है। मास्टर सईद आलम इससे पहले एसजीएफआई राज्य फेंसिंग टीम के कई बार कोच रह चुके हैं, लेकिन यह पहला अवसर था जब उन्होंने राज्य व्हीलचेयर फेंसिंग टीम के कोच का दायित्व संभाला। इसके साथ ही प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर फेंसिंग खिलाड़ी दीपक शर्मा के सानिध्य ने भी लवनीश को नई दिशा दी। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से लवनीश ने तकनीकी रूप से खुद को मजबूत किया और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में उतरने का साहस पाया। एन आई एस सर्टिफाइड कोच अब्दुल राशिद ने सहायक कोच का दायित्व निभाया । लवनीश खन्ना की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह प्रदेश के अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। इन्दौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष आर्य ने उक्त जानकारी दी। जहांगीर खान, शादाब अहमद, सुमित्रा चंद्रवंशी, अनफाल अंसारी, शीनम खान और मोहन सावले और श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विकास शर्मा ने लवनीश खन्ना को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...