Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ साहित्यकार यशोधरा भटनागर को साहित्य विभूषण सम्मान

वरिष्ठ साहित्यकार यशोधरा भटनागर को साहित्य विभूषण सम्मान
देवास। नोएडा, नई दिल्ली में बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स द्वारा प्रायोजित साहित्य सम्मान समारोह में देवास शहर की वरिष्ठ साहित्यकार यशोधरा भटनागर को सूरज प्रसाद अवस्थी साहित्य विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी कथेतर विधा अंतर्गत सद्यप्रकाशित पुस्तक यात्रा वृत्तांत पथ के पन्ने के लिए सुप्रसिद्ध कहानीकार ममता कालिया द्वारा प्रदान किया गया। कथेतर विधा में उनकी यह पहली पुस्तक है जिसमें मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल दतिया, ओरछा, चंदेरी, पचमढ़ी पातालपानी हैरिटेज ट्रेन यात्रा वृत्तांत सहित पंजाब, हिमाचल एवं उत्तर प्रदेश के कुछ स्थलों के यात्रा संस्मरण संग्रहित हैं। इसके पूर्व सुश्री भटनागर की कविता संग्रह और लघुकथा संग्रह की छ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इस गरिमामय समारोह में डा. संतोष चौबे, बुद्धिनाथ मिश्र, डॉ. बलदेव शर्मा सहित साहित्य की अनेक नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...