Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उज्जैन रोड चौड़ीकरण कार्य एक माह से बंद, शिवसेना ने कलेक्टर को दिया आवेदन,, अपर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री को दिए तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश

उज्जैन रोड चौड़ीकरण कार्य एक माह से बंद, शिवसेना ने कलेक्टर को दिया आवेदन

अपर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री को दिए तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश
देवास। इटावा से नागुखेड़ी तक उज्जैन रोड मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पिछले एक माह से बंद पड़े होने पर शिवसेना ने विरोध जताते हुए जिला प्रशासन को आवेदन सौंपा और जल्द कार्य प्रारंभ कराने की मांग की। शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया। आवेदन में बताया गया कि इटावा से नागुखेड़ी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत प्रारंभ किया गया था, लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण पिछले एक माह से कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है। शिवसेना के अनुसार ठेकेदार द्वारा सड़क के एक ओर की पटरी खोदकर छोड़ दी गई है, जिससे आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी ने मौके से ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री को फोन कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सड़क किनारे लगे पेड़ों और बिजली के पोल को शिफ्ट कराने की व्यवस्था नहीं की, जिसके कारण काम बीच में ही रुक गया। एक माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है, जिससे जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ महीनों बाद शुरू होगा बारिश का मौसम 
         श्री वर्मा ने कहा कि निर्माण एजेंसी की धीमी कार्यप्रणाली के कारण स्थिति चिंताजनक हो गई है। यदि समय रहते कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो आगामी बारिश के मौसम में परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क की खुदाई होने के कारण बारिश के दौरान मार्ग पर पानी भरने की संभावना रहेगी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए प्रशासन को शीघ्र हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करवाना चाहिए।
15 दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन
        शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया तो शिवसेना सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...