स्वर संचार समूह द्वारा संगीतमय होली मिलन समारोह संपन्न
देवास। स्वर संचार समूह देवास द्वारा शानदार संगीतमय होली मिलन समारोह में मस्ती भरें गीतों का आयोजन 14 मार्च शनिवार को शाम श्रीमणि निवास राधागंज देवास में बहुत ही शानदार तरीके से संपन्न किया गया ।आयोजन आयोजक एवं संयोजक दिनेश कुमार बावने और आयोजक मंडल के निर्देशन में किया गया। जिसमे देवेंद्र पंडित ,मोनिका गौड़ ,रमेश चौधरी ,सोमा पोद्दार,गौतम पोद्दार ,ललित वेद ,वेद प्रकाश आर्य ,विप्लव उपाध्याय ,दीप्ती निगम ,संतोष दरकदार
,विनोद कुमार चौहान ,बसंत जैन ,मनीष जैन ,सुभीर घोष ,सुमन हीरे (महू ),अरुण हीरे(महू ) ,राजेश पटेल ,संतोष रैकवाल ,मानसी उपाध्याय ,संतोष भोसले ,आरती भोंसले ,रवि अग्रवाल ,माधुरी दायमा , ऋषि उपाध्याय ,शक्तिवर्धन निगम ,कविता निगम,मनीष सावंत ,दिनेश कुमार बावने गायकों एवं गायिकाओं द्वारा शानदार मस्ती प्रस्तुतियां पेश की गई।इस अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा नरेंद्र अग्रवाल और रेखा अग्रवाल का सम्मान और दीप्ती निगम का जन्मदिवस भी मनाया गया स बेहतरीन संचालन रमेश चौधरी ने किया और गौतम पोद्दार द्वारा आभार व्यक्त किया स इस शानदार यादगार आयोजन को स्वर साधकों और श्रोताओं द्वारा काफी सराहा गया।
0 Comments