Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

योजनाओं का जमीन पर प्रभावी क्रियान्वयन ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान,,केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में खातेगांव में "दिशा" की बैठक आयोजित

योजनाओं का जमीन पर प्रभावी क्रियान्वयन ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान,,

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में खातेगांव में "दिशा" की बैठक आयोजित

      देवास 15 मार्च 2026 [शकील कादरी] केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में खातेगांव में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई। दिशा बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने संसदीय क्षेत्र विदिशा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खातेगांव के विकास कार्यों एवं केन्‍द्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, जिला अध्‍यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, श्री भैरूलाल अटारिया सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह, एसपी श्री पुनीत गेहलोद, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा, डीएफओ श्री अमित सिंह, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन सहित अन्‍य जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।  

      बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण(वीबी-जी रामजी), स्‍वच्‍छ भारत मिशन एसबीएम ग्रामीण 1.0 और 2.0, एनएचआई, जल जीवन मिशन, जल संसाधन, उर्जा, नगरीय प्रशासन, पशु पालन, लोक निमार्ण विभाग, महिला बाल विकास, स्‍वास्‍थ्‍य, कृषि विभाग की विभिन्‍न योजनाओं और पूर्व में सासंद निधि से स्‍वीकृत कार्यो की समीक्षा की।

      केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे। अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन और संचालन करें, ताकि आमजन तक उनका लाभ पहुंचाया जा सके। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा संज्ञान में लाये गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारियों द्वारा विभागीय प्रगति की विस्तार से जानकारी दी गई।

      केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब व्यक्ति को स्वयं का पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आवास योजना के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे इस बात का विशेष ध्‍यान रखे। जिन व्यक्तियों के नाम छूट गए हैं, उनका पुनः सत्यापन कर लिया जाए।

     प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना का अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जाए, ताकि वे अपने स्वरोजगार को बढ़ाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि इस योजना का क्रियान्‍यवन बहुत ही अच्छे ढंग से किया गया है। जिसके लिए मैं बधाई देता हूं। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने देवास जिले में नवाचार कर बनाई गई देवास बाल वाटिका की भी सराहना की। इस दौरान बताया गया कि जिले में पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों के सहयोग से बाल वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए खेलने कूदने एवं टहलने के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

     केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने जल संसाधन एवं जल निगम की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि जिन योजनाओं का कार्य प्रगति पर है, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए यह भी कहा कि ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। पंचायतों में संचालित पेयजल योजनाओं में उत्पन्न गतिरोध को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर दूर किया जाए और योजनाओं का सुचारू संचालन किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान यदि सड़क या पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती है तो उसकी तुरंत मरम्मत भी की जाए।

     केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजनाओं का जमीन पर प्रभावी क्रियान्वयन ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी समन्वय के साथ मिलकर काम करेंगे तो योजनाओं का क्रियान्वयन और संचालन प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागीय गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं, ताकि आमजन का फीडबैक भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त हो सके और कार्यों का बेहतर ढंग से संपादन किया जा सके। बैठक में उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में जो भी विकास कार्य प्रस्तावित हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि वन विभाग आजीवीका मूलक कार्यों पर विशेष ध्यान दें।

     बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में अब तक 2186 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं, जिनमें 27 हजार 638 परिवार जुड़े हुए हैं। बैंक लिंकेज के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने के लिए समूह से महिलाएं चिन्हित कर उन्हें उद्यमी बनाया जाए।

     बैठक में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान बताया गया कि यह योजना मनरेगा की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर भी विशेष ध्यान देती है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को रोजगार उपलब्ध कराने, जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। योजना में डिजिटल मॉनिटरिंग, बायोमेट्रिक और जीपीएस आधारित तकनीकों का उपयोग भी किया जा रहा है।

     केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब आने वाले समय में ग्राम पंचायत ही तय करेगी कि गांव में किन विकास कार्यों की सबसे ज्यादा जरूरत है। ग्राम पंचायतें और ग्राम सभाएं अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर बजट का निर्धारण करेंगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि गांवों में सामाजिक आयोजनों और बैठकों के लिए भव्य सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जा सकता है। जिससे ग्रामीणों को सामूहिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिल सके। जल संकट से निपटने के लिए गांव पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार और नए तालाबों का निर्माण कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों के लिए शेड का निर्माण किया जा सकता है और आजीविका से जुड़े कार्य भी किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को भी अपनी वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया जा सकता है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से उसका सामना किया जा सके।

     केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कृषि क्षेत्र में नवाचार और क्षेत्र के किसानों के लिए विशेष कार्य योजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृषि की प्रमुख योजनाओं का लाभ प्रत्‍येक किसान तक पहुँचना चाहिए। साथ ही उन्होंने सिंचाई और खाद की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को अग्रिम रणनीति बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी जन-शिकायतों के संबंध में उन्‍होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो। गर्मी के मौसम में आने वाले जल संकट के समाधान पर भी उन्‍होंने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति की सभी योजनाएं सुचारू रहें और जहाँ पानी की किल्लत की आशंका है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था अभी से सुनिश्चित की जाए।

     केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से और समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करेंगे, उन्हें सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा। लेकिन कहीं लापरवाही हो रही है तो वहां कड़ा रूख भी अपनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने दिशा समिति की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने की बात भी कही ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी हो सके। उन्‍होंने कृषि क्षेत्र में दलहन फसलों के लिए क्लस्टर बनाकर कार्य करने के लिए निर्देश दिए एवं फसल विविधीकरण पर जोर दिया एवं किसानों की मृदा का परीक्षण करवाने पर भी जोर दिया गया।

     केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने जनपद पंचायत खातेगांव के भवन निर्माण का भूमिपूजन किया

     केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खातेगावं प्रवास के दौरान जनपद पंचायत खातेगांव के भवन निर्माण का भूमिपूजन भी किया। जनपद पंचायत खातेगांव के भवन निर्माण को 2025-26 में स्‍वीकृति मिली है। जनपद पंचायत खातेगांव का निर्माण कार्य 525.67 लाख रूपये की लागत से होगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...