Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वैश्य महासम्मेलन ने अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नववर्ष मनाया

वैश्य महासम्मेलन ने अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नववर्ष मनाया

देवास। नववर्ष वर्ष प्रतिपदा गुडीपड़वा वैश्य उत्पत्ति दिवस के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सभी को मंगल तिलक लगाकर एवं सभी को गुड धनिया खिलाकर शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष डॉ रजनीश पोरवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस नव वर्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर एवं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विशेष अतिथि अग्रवाल समाज अध्यक्ष सोहन अग्रवाल एवं युवा प्रदेश प्रभारी गौरव गुप्ता तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी ने की। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की नवीन कार्यकारिणी का पुष्पहार द्वारा स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में भगवान गोयल, विजय गोयल, आलोक अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, जगदीश गर्ग , राजेश अग्रवाल, हेमंत गोयल, मनोज बिंदल, महेश अग्रवाल, सौरव गुप्ता, राजेंद्र विजयवर्गीय, शिव संघवी, दिनेश विजयवर्गीय, देवीलाल पोरवाल, राजेश विजयवर्गीय, मोहिनी गोयल, रूपल सोमानी, दुर्गा पोरवाल आदि उपस्थित थे। आभार सचिव पवन गोयल ने माना। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...