Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भौंरासा में रोटरी क्लबों की सेंटर क्लस्टर चौपाल सम्पन्न,,रोटरी सेवा प्रकल्पों पर हुआ मंथन,फाग उत्सव भी मनाया गया

भौंरासा में रोटरी क्लबों की सेंटर क्लस्टर चौपाल सम्पन्न,,
रोटरी सेवा प्रकल्पों पर हुआ मंथन,फाग उत्सव भी मनाया गया
भौंरासा। रोटरी क्लब भौंरासा, हाटपीपल्या, देवास एवं सोनकच्छ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शक्ति माताजी मंदिर परिसर में रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3040 की सेंटर क्लस्टर चौपाल का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 रोटरी क्लब भौंरासा सचिव किशोर वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हाटपीपल्या के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह उदावत द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा से हुई। इसके पश्चात सहायक मंडलाध्यक्ष दिनेश कारपेंटर ने चतुर्विद मंत्र का वाचन किया। रोटरी क्लब भौंरासा के अध्यक्ष डॉ. रूप सिंह नागर ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम चेयरमैन प्रदीप मंत्री ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा एवं मंडल की प्रथम महिला रूबी मल्होत्रा का भव्य स्वागत किया गया। दोनों का घोड़े पर बैठाकर पुष्प वर्षा के साथ सम्मानपूर्वक कार्यक्रम स्थल तक स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण बन गया।
कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सत्यनारायण लाठी, पीडीजी अतुल गार्गव एवं आईपीडीजी अनीश मलिक ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए रोटरी की सेवा गतिविधियों को समाज में और व्यापक रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रोटरी फाउंडेशन, सामुदायिक सेवा प्रकल्प, सदस्यता विस्तार तथा पब्लिक इमेज को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने रोटरी के सेवा कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान फाग उत्सव, फूलों की होली एवं लक्की ड्रॉ जैसे आकर्षक आयोजन भी किए गए। भजन सम्राट द्वारका मंत्री ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।
कार्यक्रम में इंदौर, भोपाल धार,नागदा, देवास, भौंरासा, हाटपीपल्या, सोनकच्छ सहित 18 क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं मंडल पदाधिकारीगण के साथ भौंरासा नगर पालिका अध्यक्ष संजय जोशी, नगर उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष अनिल चावड़ा , सुमेर सिंह नागर सरपंच कांकड़दा, आयोजक क्लब सचिव किशोर वर्मा, महेश चंद्र राठौर, हिमांशु दुबे सहित 18 रोटरी क्लबों के 200 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब सोनकच्छ के अध्यक्ष दिनेश राठौर ने किया, जबकि आभार रोटरी क्लब देवास के अध्यक्ष डॉ. सचिन नागर, पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल खाटवा, राजेंद्र सिंह यादव आचार्य,रघुवीर सिंह ठाकुर, ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा द्वारा सभी क्लबों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, रोटेरियन्स एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन रोटरी के सेवा भाव, आपसी समन्वय और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...