Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दूसरों के दुख को समझता है परमात्मा उसे अपना समझता है - महामंडलेश्वर भास्करानंद जी

दूसरों के दुख को समझता है परमात्मा उसे अपना समझता है - महामंडलेश्वर भास्करानंद जी
 देवास। आपके बच्चे वो नहीं करते जो आप कहते है बच्चे वो करते है जो देखते है । आपके संस्कार में ही आपका भविष्य दिखाई देता है । आपने अपने माता पिता की सेवा नहीं की है तो यह निश्चित नहीं है कि आपके वृद्धा काल में बच्चों द्वारा आपकी सेवा हो । घर के संस्कार सेवा और भक्ति से जुड़े होगे तभी संतान आज्ञाकारी होगी। आज स्कूलों में भी शिक्षा नहीं जानकारी दी जाती है संस्कार की शिक्षा नहीं। किसी भूल वश हुए अपराप से हुए पाप को सिर्फ पश्चाताप की अग्नि ही जला कर नष्ट कर सकती है और पाप न करने का संताप, संकल्प , प्रतिज्ञा मनुष्य को पवित्र बना देती है । पाप से मुक्त मन ही परमात्मा से जुड़ पाता है। एक चिंगारी जलाकर भस्म कर सकती है,एक अमृत की बूंद मृत प्राणी को  जीवन दे देती है। उसी प्रकार भगवान का एक नाम स्मरण आपको सदा पापों से मुक्त कर देता है। जो दूसरों के दुःख को समझता है परमात्मा  उसे अपना समझता है। यह आध्यात्मिक एवं जीवन दर्शन के विचार चैत्र नवरात्रि में कैला देवी मंदिर में हो रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर वृंदावन धाम के महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद जी ने कथा प्रसंग में भक्त ध्रुव, भक्त प्रह्लाद के चरित्र का वर्णन करते कहे ।  आपने कहा कि संसार मैं और मेरे में ही परेशान है दुःख वही है जहां अपना है। सुख वहा है जिसकी मन बुद्धि में हर जगह हर एक में परमात्मा है। कीर्तन से मन का मेल धूल जाता है । कथा में समुद्र मंथन का वर्णन किया । रघुवंश का सुंदर वर्णन कर प्रभु श्री राम के जन्म की कथा। द्वापर युग का चित्रण कर भगवान कृष्ण जन्म अवतार की कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सुंदर झांकी के साथ नन्द के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन के साथ श्रोता भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे।
कथा में अयोध्या से आई लोकप्रिय नन्ही कवयित्री आहुति शुक्ला ने गीता के उपदेश छंद एवं सनातन युवा शक्ति को प्रेरित करने वाली वीर रस की राष्ट्र भक्ति की रचना- क्या कहते हो चीनी हमसे टकराएंगे ए चीन तुझको हम घोल कर चाय में पी जायेगे... प्रस्तुत कर श्रोताओं की दाद बटोरी ।
कथा आयोजक मन्नूलाल गर्ग , दीपक गर्ग ,अनामिका गर्ग ने व्यास पीठ की पूजा की  आरती में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम,  ब्लाक अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री , नीरज नागर  समाज सेवी  प्रेम कुमार  गोयल इंदौर सहित अनेक गणमान्य ने व्यास पीठ से गुरुदेव से आशीर्वाद लिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...