अमृत नगर खाटू श्याम मंदिर में विधायक राजे ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद
- महाराज विक्रम सिंह पंवार ने सपत्नीक की बाबा श्याम की पूजा अर्चना
देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में द्वादशी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पंवार एवं महाराज विक्रम सिंह पंवार ने सपरिवार बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक गायत्री राजे पंवार ने शीश के दानी बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार करवाया तथा श्रद्धा भाव से 56 भोग अर्पित किया। मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा, जहां भक्तों ने बाबा के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज विक्रम सिंह पंवार ने राज परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर खाटू नरेश की आराधना की। इस दौरान पवित्र ज्योत प्रज्वलित की गई तथा बाबा श्याम की महाआरती उतारी गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लेकर सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन में विधायक गायत्री राजे पंवार एवं महाराज विक्रम सिंह पंवार का श्याम भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति द्वारा सभी अतिथियों, भक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

0 Comments