जिले में मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी
देवास: सहायक आयुक्त आबकारी देवास ने बताया कि आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की सम्पूर्ण अवधि अर्थात (दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि) के लिए देवास जिले के कुल 24 मदिरा एकल समूहों में सम्मिलित 95 कम्पोजिट मदिरा दुकानों में से 08 मदिरा समूह, जिनका वार्षिक मूल्य 01 अरब 73 करोड़ 13 लाख 89 हजार 217 रूपये है, जिनमें ए.बी रोड, खातेगांव समूह, उज्जैन रोड समूह, अग्रोहा नगर समूह, आगरोद समूह, हाटपीपल्या समूह, देवगढ़ समूह एवं टोंकखुर्द समूह में सम्मिलित 35 कंपोजिट मदिरा दुकानों का निष्पादन बैच-3 प्रथम चरण में ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई- टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन के लिए सूचना जारी की गई है। ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के लिए ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि एवं समय दिनांक 06 मार्च 2026 को प्रातः 10.00 बजे से 07 मार्च 2026 को दोपहर 02.00 बजे तक है, तथा ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय दिनांक 07 मार्च 2026 को दोपहर 02.05 बजे से उक्त प्रक्रिया पूर्ण होने तक रहेगा। प्रत्येक समूह ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निविदा प्रपत्र का निर्धारित मूल्य तीस हजार रुपए होगा।

0 Comments