Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्य मुक्तिधाम का निरीक्षण विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने किया

मुख्य मुक्तिधाम का निरीक्षण विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने किया

देवास। देवास का मुख्य मुक्तिधाम का विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने उपायुक्त आरती खेड़ेकर प्रभारी हरेन्द्र ठाकुर के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुक्तिधाम में साफ सफाई तथा जलाउ लकड़ी एवं कण्डे को लेकर प्रभारी हरेन्द्र सिंह ठाकुर से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई
महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने मुक्तिधाम के सम्पूर्ण परिसर में साफ सफाई व्यवस्था नहीं होने से एवं कच्चे मुक्तिधाम में गाजर घास एवं अन्य प्रकार के वेस्ट कचरे को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिदिन मुक्तिधाम की साफ सफाई की मॉनीटारंग के निर्दश हरेन्द्र सिंह ठाकुर को दिये।
जलाउ लकड़ी तथा कण्डों की कमी देख कर जानकारी ली जानकारी में लकड़ी एवं कण्डे प्रदाय करने वाले ठेकेदार की निविदा समय समाप्त होने का कारण बताया।
- श्री अग्रवाल ने उपायुक्त आरती खेड़ेकर को नये निविदा दाता से तत्काल अनुबंध कराकर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी एवं कण्डे लिये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कहा।
- स्वस्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र बैस, पार्षद प्रतिनिधि अजय पड़ियार ने मुक्तिधाम में लगे कैमरे भी चेक किये जो सही पाये गये।
- नये मुक्धिाम पर नर्मदा पाईप लाईन से पानी की व्यवस्था का कनेक्शन करवाने तथा नई पानी की टंकी रखवाने तथा पुरानी टंकी को सुधरवाने, नलों को दुरुस्त करने तथा एकत्रित कचरे का निपटान करने के निर्देश प्रभारी हरेन्द्र ठाकुर एवं मुक्तिधाम के दरोगा को दिये।

महापौर प्रतिनिधि के निर्देश
श्री अग्रवाल ने मुक्तिधाम में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रभारी हरेन्द्र सिंह ठाकुर एवं दरोगा को चेतावनी देते हुए आगामी सात दिवस में सम्पूर्ण व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये।
- समय सीमा में दिये गये निर्देश के अपालन में संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के उपायुक्त श्रीमती खेड़ेकर को निर्देश दिये।
- श्री अग्रवाल ने बताया कि मुख्य मुक्तिधाम में गैस आधारित शवदाह गृह का उपयोग हमारे जैन समाज के नागरिक कर रहे हैं शुद्ध वातावरण वायु गुणवत्ता एवं जलाउ लकड़ियों की कमी को देखते हुए गैस आधारित शवदाह गृह का उपयोग करने की अपील शहर वासियों से की।
निरीक्षण में समाज सेवी गुणपाल सिंह,
सचिन भैंसले,पार्षद प्रतिनिधि निलेश वर्मा भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव,विपुल अग्रवाल उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...