रोटी कपड़ा मकान ही आम आदमी की सबसे बड़ी जरूरत होती है शीघ्र ही गैस टंकी उपलब्ध कराई जाए- सुनील सिंह ठाकुर,,,
- घरेलू गैस टंकी उपभोक्ताओं को टंकी बुकिंग नहीं होने, किल्ल्त कि समस्या को लेकर आप पार्टी ने शांतिपूर्ण ढंग से किया आंदोलन
देवास। घरेलू गैस के कई उपभोक्ताओं कि टंकी बुकिंग नही हो रही है। टंकी की किल्ल्त ने आम लोगों को दो वक्त कि रोटी बनाना मुश्किल कर दिया है। आम आदमी पार्टी द्वारा रिफिल की कालाबाजारी, नंबर नहीं लगना आदि समस्या को देखते हुए प्रशासन से शीघ्र ही आम लोगों को राहत प्रदान करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर ने कहा कि रोटी कपड़ा मकान ही आदमी की जरूरत रहती है। अगर वही पूरी नहीं होगी तो फिर कैसे काम चलेगा। आदमी के पास पैसा भी है लेकिन उसको टंकी नहीं मिल रही है। टंकी की कालाबाजारी किल्लत से आम नागरिक परेशान हो रहे हैं। समस्या का शीघ्र निराकरण कर हम लोगों को राहत प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, सचिव अल्पसंख्यक जाकिर खान, जिला अध्यक्ष आरपी झाला, जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर, महेंद्र सिंह, कमलेश जाट, ओम प्रकाश जाट, विकास पटेल, सादिक शेख,तूफान सिंह सोलंकी, संतोष जाट, इकबाल खान, त्रिलोक शुक्ला, बाजीराव पटोले, दीपक मालवीय, फतेह मोहम्मद शेख,शकील शेख, बाबूलाल चौहान, सचिन सिंह ठाकुर, संतोष लोहाना, कन्हैयालाल डांगी आदि उपस्थित थे। जानकारी सलमान सदर जिला उपाध्यक्ष ने दी।

0 Comments