Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ईद उल फ़ित्र का त्यौहार शहर में गले मिलकर मोहब्बत, अमन और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ईद उल फ़ित्र का त्यौहार शहर में गले मिलकर मोहब्बत, अमन और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देवास : 30 दिन के रोजे के बाद ईद-उल-फित्र का त्योहार बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-शांति की दुआएं मांगी।

ईदगाह देवास जूनियर  में प्रातः 10:15 बजे काजी अबुल कलाम अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई इस मौके पर आपने अपनी तकरीर में देश में अमन सुकून और भाईचारा वतन से मोहब्बत के साथ-साथ शिक्षा पर विशेष जोर दिया और कहा कि शिक्षित समाज ही एक अच्छे शहरी और नागरिक की पहचान आपने स्वच्छता पर भी अपनी बात रखी, सभी को ईद की मुबारकबाद के साथ-साथ आपने प्रशासन, पुलिस, नगर निगम को भी ईद की नमाज पर ईदगाह की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया और मुबारकबाद दी
ईद के नमाज के पूर्व समाज जन काजी साहब को उनके निवास स्थान खारी बावड़ी से जुलूस के शक्ल में ईदगाह मस्जिद तक लाए ईद उल फित्र की नमाज के बाद काजी साहब और मुस्लिम समाज को बधाई देने के लिए ईदगाह के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समाजसेवी एवं अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी !

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...