बालगढ़ में गल देवता जत्रा व भजन संध्या का आयोजन, धार्मिक आस्था में उमड़े श्रद्धालु
देवास। स्थानीय बालगढ़ क्षेत्र में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गल देवता पूजा के अंतर्गत छठ के अवसर पर जत्रा (मेला) का आयोजन हनुमान मंदिर तालाब परिसर में किया गया। मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए और धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। जत्रा मेले में जलेबी, मिठाई, नमकीन, आइसक्रीम, कुल्फी और रस की दुकानों के साथ ही बच्चों के लिए झूले, प्रेशर वाली फिसल, खिलौने, कपड़े और अन्य सामानों की कई दुकानें लगीं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। वार्ड पार्षद राजा अकोदिया ने बताया कि गल देवता पूजा के अंतर्गत परंपरा अनुसार श्रद्धालुओं ने जलते अंगारों पर चलकर अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान मुख्य रूप से महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी, पूर्व पार्षद इंदर सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद बजरंगलाल बैरवा, पार्षद महेश फुलेरी, राहुल दायमा, मुकेश मोदी, विजय जिनवाल (इंदौर), देवेंद्र बंसल सर, डॉ. सुशील सोनगरा सहित गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं मातृशक्ति उपस्थित थे। जत्रा के दौरान सुंदरकांड पाठ तथा खाटू श्याम जी की भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक आकाश अग्रवाल ने “तीन बाण के धारी”, “सब तेरो सांवरिया सेठ” और “मैं तो चामुंडा मैया का” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में बहादुर सिंह ठाकुर, अमित सोनगरा, हरिनारायण अकोदिया, शरद चन्द्रावत, बाबूलाल स्वाल, लखन अकोदिया, सूरज सिंह गुर्जर, कुलदीप चिल्लोरिया, अवि सोनगरा, ऋतिक चयनिया, माखन पटेल, कमल पटेल, गोपाल गुर्जर, सतीश काकू, पवन गोजावत, जितु मालवीय, दुर्गेश चिल्लोरिया, संतोष कुमावत, बंटी बाबा, जुबैर लाला, रोहित अकोदिया, अरुण लोदवाल, किशोर अकोदिया, विकास अकोदिया, अखिलेश अकोदिया, सरकार चिल्लोरिया, कुलदीप गुर्जर, संजू गुर्जर, दिलीप सगरवंशी, प्रदीप सेन, कमलेश सेंधव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी हरिनारायण अकोदिया द्वारा दी गई।

0 Comments