Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ईद पर हजारों ने नमाजियों ने सज्द ए शुक्र अदा किया,शाही ईदगाह मैं हुई ईद उल फ़ित्र की नमाज

ईद पर हजारों ने नमाजियों ने  सज्द ए शुक्र अदा किया,शाही ईदगाह मैं हुई ईद उल फ़ित्र की नमाज 
देवास।  तीस रोजों का शुक्र अदा करने के लिए ईद के दिन ईदुल फितर की नमाज अदा कर बंदों ने अल्लाह के सामने झुक कर शुक्र का सजदा अदा किया।
शाही ईदगाह राधागंज में शहर काजी देवास सीनियर मौलाना इरफान अहमद अशरफी साहब की सरपरस्ती में काजी नोमान अहमद अशरफी साहब ने ईद की नमाज अदा कराई इस अवसर पर उन्होंने  तकरीर में कहा कि इस्लाम का परचम सैयदना इमाम हुसैन अलैहिस्लाम ने इतना बुलंद कर दिया कि कयामत तक इस्लाम का परचम बुलंद ही रहेगा उन्होंने कहा कि हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को हमारे मुल्क भारत से ठंडी और खुशबूदार  हवाएं आती है
काज़ी नोमान अहमद अशरफी साहब ने सबसे आव्हान किया कि अपनी खुशियों में जरूरतमंदो को भी याद रखना चाहिए 
ईद की नमाज के बाद देश की तरक्की और अमन शांति कायम रहे इसके लिए अल्लाह की बारगाह में दुआ की गई सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...