माहेश्वरी महिला संगठन ने निकाला गणगौर बाना
देवास। माहेश्वरी महिला संगठन देवास की महिलाओं ने गणगौर का बाना धूमधाम से निकाला। सांवरियानाथ मंदिर में गणगौर माता की पूजा की सभी महिलाओं ने झाले दिए तथा गणगौर माता को पति का नाम लेकर पानी पिलाया। इस अवसर पर संगठन द्वारा रील प्रतियोगिता और दोहा प्रतियोगिता रखी गई। अनीता तोडा और सुनीता तोडा, इंदु सोमानी और चेतना माहेश्वरी ने रील और दोहा प्रतियोगिता में निर्णायक का रोल अदा किया और निष्पक्ष निर्णय दिया। रील प्रतियोगिता में प्रथम श्रद्धा तोतला, जया भूतडा, मेघा मंत्री, स्नेह मंत्री, मयूरी मंत्री, नेहा चांडक(माहेश्वरी), द्वितीय. रूपल सोमानी, तपस्या झंवर,दुर्गा मूंदड़ा, वर्षा डागा ,श्वेता लाठी और तृतीय रचना झंवर, मीनाक्षी झंवर, रंजना परवाल, मीनाक्षी डागा,रंजना डागा, अमीषा माहेश्वरी रही। दोहा प्रतियोगिता में प्रथम मीनाक्षी झंवर, द्वितीय मीनाक्षी डागा रही। गणगौर बाना सांवरियानाथ से माहेश्वरी ड्रेसेस डागा के यहा तक निकला गया जिसमें नन्हें नन्हें बच्चे माइशा सोमानी, शिवाज्ञा सोमानी, इति चिचाणी, भव्या डागा, दिवा लाठी जो ईश्वर गौरा के स्वरूप में का जगह जगह स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में महिलाए शामिल हुईं गणगौर पर्व बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया। यह पर्व समाज की एकता और संस्कृति का प्रतीक है। उक्त जानकारी सचिव रेखा लाठी ने दी।
0 Comments