देवास :स्वतंत्रता की लड़ाई में सबसे ज्यादा योगदान युवा क्रांतिकारीयो का रहा है जिन्होंने अपनी शहादत देकर हमें आजादी दिलाई जिस समय भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को फांसी की सजा दी गई उस समय उनकी उम्र 23 वर्ष की थी इसी के साथ अनेक युवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ऐसे रहे हैं जिनकी उम्र 30 वर्ष से कम थी उनमें खुदीराम बोस चंद्रशेखर आजाद महारानी लक्ष्मीबाई अवंती बाई लोधी मंगल पांडे हेमू कालानी सहित अनेक नाम है जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगाकर हमें स्वतंत्रता दिलाई उनके इस योगदान को देश कभी भुला नहीं पायेगा। उक्त विचार गजरा गियर्स चौराहे पर स्थापित अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने व्यक्त किए। इसी के साथ दोनों अध्यक्षों ने शहीदों की प्रतिमा पर फैली गंदगी को लेकर भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम की निंदा करते हुए कमिश्नर से मांग की के इन महापुरुषों की प्रतिमा ओ की देखभाल की जाए एवं साफ सफाई की व्यवस्था रोजाना रखी जाए वहीं कांग्रेस जनों ने झाड़ू लगाकर प्रतिमा स्थल की साफ सफाई की। सर्वप्रथम अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया पश्चात उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार प्रतीक शास्त्री ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुजीत सांगते जितेंद्र सिंह गौड़ नईम अहमद चंद्र पाल सिंह सोलंकी शाहजी हाशमी रितेश सांगते सी बी शुक्ला रईस कामदार शाहबाज शेख जयप्रकाश मालवीय जस्सू भाई दीपेश हरोडे ,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

0 Comments