आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर जिलाधीश से मिला संघ का डेलीकेेट
देवास। आंगनबाड़ी संघ के पदाधिकारी के डेलीकेट ने प्रदेश महामंत्री रंजना राणा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के लिए कलेक्टर ऋतुराज सिंह से भेंट की। जिसमें बताया कि आगामी जनगणना का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है पूर्व में जब जनगणना का काम हुआ था तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी उसमें लगाई गई थी लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उसका कोई मानदेय नहीं दिया गया और शिक्षकों के खाते में राशि वितरण हुई थी। यदि जनगणना के कार्य में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाती है तो उन्हें भी शिक्षकों के समान ही मानदेय दिया जाए और कार्यकर्ताओं को जनगणना अधिकारी बनाया जाए। सहायक में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी नहीं लगाई जाए क्योंकि कार्य तो कार्यकर्ताओं को ही करना पड़ेगा और राशि शिक्षकों के खाते में जाएगी। एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से काम किया लेकिन फिर भी उन्हें कोई राशि नहीं दी गई। आभा आईडी, अपार आईडी बनने में समस्या आ रही है हितग्राही समग्र सत्यापन नहीं हो रहे, क्योंकि हितग्राहियों ने अपने पेपर अपडेट नहीं कराए है। जनगणना के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी के कार्य से मुक्त रखा जाए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रंजना राणा, संभाग उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर, जिला महामंत्री स्नेह लता गौड, सोनू पाठक, दीक्षिता त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

0 Comments