Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन,, समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो किया जाएगा आंदोलन-विश्वजीत चौहान

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन,,
समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो किया जाएगा आंदोलन-विश्वजीत चौहान 

देवास  / जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं किसान शिवाजी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर इकट्ठा हुए जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात सभी पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां राज्यपाल के नाम में ज्ञापन एसडीएम अभिषेक शर्मा को सोपा।              ज्ञापन में कहा गया कि समिति के ऋण जमा करने की अंतिम तारीख 28 मार्च है जबकि गेहूं की एमएसपी खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होगी हमारी मांग है की ऋण जमा की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाए ताकि किसान अपनी गेहूं बिक्री के बाद बिना ब्याज के ऋण जमा कर सके दूसरी मांग अमेरिका के साथ ट्रेड डील में सोयाबीन आयल के टैक्स फ्री आयात को तत्काल रोका जाए इससे देसी सोयाबीन उत्पादको को भारी नुकसान हो रहा है और किसानों की आय प्रभावित हो रही है तीसरी मांग बरलाई शक्कर फैक्ट्री शिप्रा में देवास इंदौर जिले के हजारों किसानों ने एक हज़ार रुपए में शेयर खरीद कर फैक्ट्री की स्थापना की थी चुकी अब भूमि व्यापारी को दी जा रही है इसलिए किसानों को बाजार मूल्य के हिसाब से शेयर का मुआवजा दिया जाए चौथी मांग अनेक गांवों में बारिश एवं ओलावृष्टि से फसल का नुकसान हुआ है उसका तत्काल सर्वे कराया जाए तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा एवं फसल बीमा की राशि उपलब्ध कराई जाए पंचवी मांग गेहूं की खरीदी को 4000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया जाए जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मुल्य मिल सके छठी मांग किसानों की बकाया बिजली बिलों की वसूली पर अस्थाई रोक लगाई जाए एवं बकाया राशि को माफ किया जाए या आसन किस्तों में करने की व्यवस्था की जाए सातवी मांग गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल की उपलब्धता किसानो एवं आम नागरिकों को सुनिश्चित की जाए वहीं ग्रामीण क्षेत्र में किसानो को गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल की परेशानी को देखते हुए प्राथमिकता से ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध कराई जाए।              
ज्ञापन के पश्चात संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने कहा कि अगर हमारी मांग 1 तारीख तक नहीं मानी गई तो हम कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर धरना देंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की रहेगी । जिले से आये सभी किसानो का आभार शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम ने माना ज्ञापन का वचन कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने किया एवं संचालन चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने किया !           
  
इस अवसर पर कांग्रेस नेता जय सिंह ठाकुर मनोज राजानी शौकत हुसैन तंवर सिंह चौहान विक्रम मुकाती पोपसिंह परिहार ज्ञान सिंह दरबार  अजय सिंह राजोदा प्रतीक शास्त्री हिम्मत सिंह चावड़ा प्रेम पटेल जाहिद पठान सुजीत सांगते ईश्वर सिंह देवड़ा राजेंद्र सिंह बेस बृजराज सिंह राजावत दिलीप सिंह सोलंकी दिलीप सिंह गुर्जर फूल सिंह सोलंकी गब्बर सिंह चौहान बलराम यादव कैलाश शर्मा अशोक गोयल जितेंद्र सिंह परिहार विक्रम यादव जसवंतपुरी गोस्वामी विजय परमार मलखान सिंह देवड़ा डॉ रितेश शर्मा लुकमान अली विजेंद्र सेंधव सुरेंद्र सेंधव राकेश तिवारी सुनील नागर उस्मान गनी युनुस ठेकेदार डैनी भाई बृजपाल राजावत रजनीश वर्मा सुनील यादव संतोष पटेल संजय रैकवाल पृथ्वीराज पाटीदार अक्षय बाली हेम सिंह नगर राहुल केलोद श्याम नारियाखेड़ा शेखर पटेल शंकर पटेल प्रथम भोजक मदन लाल जेठवा डॉ मुन्ना सरकार जयराम रमेश राकेश खोवारे रवि दरबार हुकम ठाकुर आशीष चौहान धारा सिंह रोजड़ी सीताराम पाटीदार जाकिर भाई बापच्या विजेंद्र बामनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...