Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नवरात्रि पर्व पर माताजी टेकरी पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍था एवं तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण ---------कलेक्‍टर श्री सिंह ने दर्शन व्‍यवस्‍था, सुरक्षा, विद्युत, साफ-सफाई व्‍यवस्‍था के संबंध में दिये निर्देश

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नवरात्रि पर्व पर माताजी टेकरी पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍था एवं तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण
-------------
कलेक्‍टर श्री सिंह ने दर्शन व्‍यवस्‍था, सुरक्षा, विद्युत, साफ-सफाई व्‍यवस्‍था के संबंध में दिये निर्देश
     देवास, 16 मार्च 2026 (शकील कादरी) जिले में चैत्र नवरात्र पर्व 19 मार्च से मनाया जाएगा। नवरात्र पर्व के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा माताजी टेकरी पर व्यापक तौर पर व्यवस्था/तैयारियां की जा रही है। कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने नवरात्रि पर्व पर माताजी की टे‍करी पर की जाने वाली आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं एवं तैयारियों को लेकर माताजी टेकरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री सिंह ने दर्शन व्‍यवस्‍था, सुरक्षा, मेडिकल व्यवस्था, वाल पेंटिंग, साज सज्जा, विद्युत, साफ-सफाई व्‍यवस्‍था के संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।  कलेक्टर श्री सिंह ने कंट्रोल रूम से सभी सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने माताजी की पूजा अर्चना भी की।  निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार,  अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, एसडीएम श्री अभिषेक शर्मा, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गर्मी का मौसम है, इसलिए पानी की जरूरत ज्यादा रहती है। टेकरी परिसर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिये पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि टेकरी परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कि असुविधा ना हो। बड़ी माता और छोटी माता मंदिर परिसर में सुगमता से दर्शन के लिए अच्‍छे से प्रबंधन करें। दर्शनार्थियों को माताजी के दर्शन सुगमता और अच्छे से हों इसका विशेष ध्यान रखें।  उन्होंने टेकरी परिसर क्षेत्र में साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के निर्देश दिये।
        कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने सीढ़ी और शंख द्वार मार्ग पर बेहतर व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि लाइसेंस वालों को ही दुकान लगाने की अनुमति दे। अस्थाई दुकान नहीं लगने दें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने माताजी टेकरी पर चल रही तैयायिरों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
फोटो संलग्‍न

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...