युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन: विश्वजीत चौहान हुए शामिल
देवास। पिछले दिनों ए आई इंपैक्ट समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा युवा कांग्रेस के 10 से अधिक कार्यकर्ताओं समेत युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी गिरफ्तार किया गया जिन्हें आज तक रिहा नहीं किया गया इसी को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा दिल्ली में राष्ट्रीय मुख्यालय पर आंदोलन किया जा रहा है।
जिसमें देवास से प्रदेश युवा कांग्रेस संस्कृति प्रकोष्ट के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वजीत चौहान ने अपने साथियों के साथ भाग लिया इस अवसर पर संबोधित करते हुए विश्वजीत सिंह चौहान ने कहा कि युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता डरेगा नहीं ना ही झुकेगा हम जब तक आंदोलन करते रहेंगे तब तक हमारे अध्यक्ष और हमारे साथियों की रिहाई नहीं हो जाती है । इसी के साथ श्री चौहान ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में आकर ट्रेड ड्रिल की है जिस से देश का किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा आज हमारा मध्य प्रदेश सोयाबीन उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है अगर यह डील हो जाती है तो सोयाबीन के भाव में भारी कमी आ जायेगी यह सरासर किसानों और देश के लोगों के साथ अन्याय है। युवा कांग्रेस ने जो आंदोलन किया वह कोई गलत नहीं किया। आंदोलन में अनेक प्रदेश के वरिष्ठ,युवा कांग्रेस नेता एवं महिला बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

0 Comments