Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेवा, सुरक्षा और स्वाभिमानरू लाइनमैन दिवस पर सुरक्षा मानकों को दोहराने का संकल्प,, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड देवास द्वारा लाइनमैन दिवस मनाया

सेवा, सुरक्षा और स्वाभिमानरू लाइनमैन दिवस पर सुरक्षा मानकों को दोहराने का संकल्प,,
 मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड देवास द्वारा लाइनमैन दिवस मनाया
देवास। देवास वृत्त द्वारा 07 मार्च को उज्जैन रोड स्थित निजी गार्डन में लाईनमेन दिवस का  सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाईन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। विशेष रूप से लाईन एवं तकनीकी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता केतन रायपुरिया, अधीक्षण यंत्री, वृत्त देवास द्वारा की गई।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मैदानी कर्मचारियों को समय-समय पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, जिनका उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में वृत्त के समस्त संभागों के कार्यपालन यंत्रीगण भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर वृत्त की विभिन्न इकाइयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  चयनित लाईन कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र, सेफ्टी टूल बैग एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गायन , चित्रकला, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाया। साथ ही  स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर अधिकारी कर्मचारियों द्वारा ब्लड डोनेट भी किया गया।
इस आयोजन हेतु कार्यपालन यंत्री, विश्वजीत झा शहर संभाग नोडल अधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जिससे वे अपने कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पूर्णतः पालन करने के लिए संकल्पित हों।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्याचरण तिवारी कनिष्ठ यंत्री  एवं वंदना सहायक प्रबंधक द्वारा किया गया।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...