Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ऑइल कंपनियां पेट्रोल-डीजल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करें----------- जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है:-कलेक्टर श्री सिंह------------कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों की बैठक ली

ऑइल कंपनियां पेट्रोल-डीजल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करें
----------- 
जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है:-कलेक्टर श्री सिंह
------------
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों की बैठक ली
 देवास, 25 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में जिले में पेट्रोल/डीजल की नियमित आपूर्ति बनाये रखने के संबंध में ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों की बैठक ली गई। 
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी आईल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सभी पेट्रोल/डीजल पम्पों पर ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएं तथा जिला प्रशासन से समन्वय कर नियमित रूप से वस्तु स्थिति से अवगत कराएं। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी देवास को निर्देश दिए कि सभी पेट्रोल/डीजल पम्पों पर वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएं तथा पेट्रोल/डीजल की कालाबाजारी/जमाखोरी करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएं। 
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के समस्त उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि जिले में पेट्रोल/डीजल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की घबराहट में अनावश्यक पेट्रोल/डीजल की खरीददारी करने की आवश्यकता नहीं है।   
बैठक में विक्रय अधिकारी आईओसीएल श्री कौषलेन्द्र यादव ने बताया कि कंपनी द्वारा डिपो से पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति सतत रूप से की जा रही है। आईओसीएल द्वारा आगामी दिवसों में डिपो से 24 घंटे पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति किये जाने के संबंध में भी विचार किया जा रहा है। विक्रय अधिकारी बीपीसीएल श्री मेहफूज खान ने बताया कि डिपो से पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति जारी है। जिले में सभी आईल कंपनियों के कुल 186 पेट्रोल/डीजल पम्प संचालित है, जिनमें से 23 पम्प संचालकों द्वारा राशि जमा नहीं करने पर पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति बाधित हुई है, शेष सभी पम्पों पर संबंधित आईल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति की जा रही है। दिनांक 25 मार्च 2026 की स्थिति में जिले के सभी पेट्रोल/डीजल पम्पों पर कुल पेट्रोल 730 के.एल. डीजल 1287 के.एल तथा पावर पेट्रोल 234 के.एल उपलब्ध है। जिले में किसी भी क्षेत्र में पेट्रोल/डीजल के अनुपलब्धता की स्थिति नहीं है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...