Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

माँ दुर्गा की आराधना में भक्तों की भीड़, नवरात्रि में हो रहे विविध धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

माँ दुर्गा की आराधना में भक्तों की भीड़, नवरात्रि में हो रहे विविध धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

देवास। 
चैत्र नवरात्रि की शहरभर में धूम मची हुई। माँ चामुण्डा टेकरी पर हजारों की संख्या में भक्तजन दर्शन हेतु पहुंच रहे है। इसी कडी में शहर के इतिहास में पहली बार जन चेतना सामाजिक संस्था द्वारा  विकास नगर चौराहे पर माँ दुर्गा की आकर्षक मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर आराधना की जा रही है। संयोजक अजय तोमर एवं अध्यक्ष सुदेश सांगते ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव 28 मार्च तक चलेगा। महोत्सव अंतर्गत संगीतमय महाआरती के साथ प्रतिदिन मातृशक्ति व बालिकाओं के लिए ओपन रंगारंग गरबा, तलवारबाजी सहित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम हो रहे है। शहरभर के मातारानी के दर्शन हेतु भक्तजन पण्डाल पर पहुंच रहे है।  24 से 26 मार्च तक भजन संध्या एवं 27 मार्च को महाप्रसादी का वितरण कार्यक्रम होगा। नवरात्रि के तृतीय दिवस आरती गीता दुर्गेश अग्रवाल (महापौर), रेखा वर्मा जी (पूर्व महापौर), प्रमिला पटेल, मधु शर्मा (मंडल अध्यक्ष), खुशबू वर्मा (पार्षद), पिंकी दायमा (पार्षद), उषा खत्री (पार्षद), सारिका राय, श्रीमती कीर्ति भट्ट, डॉ.  मेघा, कृतिका राठौर, अंजलि गुंजाल, राजश्री पाटील, रीता गौर, कृतिका शर्मा, कविता सिसोदिया, खुशी कुशवाहा आदि के द्वारा सम्पन्न कराई गई। नवरात्रि महोत्सव के समापन अवसर पर भव्य झांकी एवं गरबा के साथ विसर्जन चल समारोह सयाजी गेट से प्रारंभ होकर मीठा तालाब तक निकलेगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...