Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ब्रह्मबन्धुत्व संस्था ने किया पं श्री स्थापक का सम्मान

ब्रह्मबन्धुत्व संस्था ने किया पं श्री स्थापक का सम्मान   
                                        
देवास। पं महेन्द्र स्थापक द्वारा परिवार सहित स्वयं की कार से स्वयं कार चलाते हुए 3500 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करने पर ब्रह्मबन्धुत्व संस्था बीएनपी देवास द्वारा संस्था के अध्यक्ष घनश्याम पंडित के नेतृत्व में महेन्द्र स्थापक का हार फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। संस्था के पूर्व महासचिव मधुसूदन शर्मा ने बताया कि श्री स्थापक ने 3500 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर पुण्य लाभ लेने के साथ साथ सनातन परंपरा को कायम रखने में सहयोग प्रदान किया है। संस्था के सभी सदस्यों ने श्री स्थापक का सम्मान कर उन्हे इस कठिन यात्रा को सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम में पं सुरेश व्यास,पं चन्द्रशेखर जोशी, पं जगदीश कानूनगो, पं अशोक चौबे, पं मांगीलाल तिवारी पं राधेश्याम तिवारी, पं डी पी शुक्ला, पं विष्णु पुराणिक,पं दिलीप व्यास, पं आर के रावल, सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी पं अशोक चौबे ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...