Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा संपन्न

लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा संपन्न
देवास। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल अपनी अधिकारिक यात्रा पर देवास शहर पहुंचे, जहां लायंस क्लब आफ देवास सिटी के द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के सम्मान में स्थानीय रामाश्रय होटल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन संजय डिंगडांग, कैबिनेट ट्रेजरार लायन विनोद जोशी, रीजन चेयरपर्सन लायन कुंदन सोनी, झोन चेयरपर्सन लायन सुनीता शर्मा एवं क्लब की प्रथम महिला पूर्णिमा बिंदल सहित लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी के अध्यक्ष लायन मनोज बिंदल द्वारा दिया गया। क्लब सचिव लायन भगवान गोयल ने लायंस क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विवरण दिया एवं कोषाध्यक्ष लायन अनिल नागर द्वारा आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सेवा गतिविधियों के तहत वृद्धाश्रम बसेरा के उपस्थित वृद्ध एवं संचालक दिनेश चौधरी को वृद्धाश्रम हेतु चार पंखे एवं पानी के बड़े जार प्रदान किये। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की उन्होंने क्लब की गतिविधियों एवं व्यवस्थित रिपोर्ट प्रस्तुति के लिए क्लब की सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वज वंदना अनीता नागर द्वारा प्रस्तुत की गई, कार्यक्रम का संचालन लायन आर.सी. पालीवाल द्वारा एवं आभार प्रदर्शन लायन प्रमोद गुप्ता द्वारा किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल द्वारा मौजूद सदस्यों को लायंस पिन लगाकर सम्मानित भी किया गया अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायन एम. के. नागर, लायन डॉ के.के.धुत लायन किरण धुत, लायन डॉ आर.सी. शर्मा,  लायन डॉ प्रकाश गर्ग, लायन डॉ जे .एस. यादव, लायन डॉ योगेश वालिम्बे, लायन डॉ एम. बी. अग्रवाल, लायन प्रहलाद अग्रवाल, लायन अशोक जोशी, लायन मांगीलाल अग्रवाल, लायन सुरेश परवाल, लायन दिनेश भूतड़ा, लायन एम.एल. डाबी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...