देवास: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार 06 मार्च 2026 को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत जिला चिकित्सालय में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ओपीडी क्रमांक 20 में श्रवण जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं पर जन जागरूकता एवं श्रवण हानि या बहरेपन की समस्या के लिए निःशुल्क परामर्श, जाचं एवं उपचार सुविधा दी जाएगी।

0 Comments