Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास द्वारा महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास द्वारा महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
देवास। भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के जिला कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय के मुख्य आतिथ्य एवं जिला मुख्य आयुक्त विष्णु वर्मा की अध्यक्षता तथा जिला कमिश्नर गाइड राजश्री काले के विशेष आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की गाइडर विंग का सम्मान समारोह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। बालचर रवि मासिक पत्रिका के जिला संवाददाता हेमेंद्र निगम (काकू)ने बताया कि अतिथियों ने मां सरस्वती जी का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपस्थित सभी गाइडर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री भारतीय ने कहा कि महिलाओं की समाज को दिशा देने में महती भूमिका है और वे उसका बखूबी निर्वहन करती है। श्री वर्मा ने कहा नई पीढ़ी में संस्कार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महिलाओं की है। श्रीमती काले ने कहा कि हमारे बच्चों के पहनावे और चरित्र निर्माण को तय करना हमारी सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव जितेंद्र मंडलोई ने किया। आभार जिला संगठन आयुक्त मनोज पटेल ने माना। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम  सम्पन्न हुआ। उसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पा भारती,संगीता वाटसन, वंदना वर्मा, किरण  चौहान, गायत्री मोरी, उर्मिला गुनाया,रिंकु कुशवाह, ज्योति बुटानी,नीतू चौधरी हेमलता सोलंकी, अम्बिका जोशी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...