Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पीएचई एवं निगम जल प्रदाय के तकनीकी कर्मचारियों के लिए जल परीक्षण कार्यशाला आयोजित

पीएचई एवं निगम जल प्रदाय के तकनीकी कर्मचारियों के लिए जल परीक्षण कार्यशाला आयोजित

देवास। सुरक्षित पेय जल की गुणवत्ता में सुधार एवं विश्लेषण तकनीक में दक्षता बढ़ाने हेतु सोमवार 9 मार्च को निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर निगम बैठक हाल में पीएचई व निगम जल प्रदाय के तकनीकी कर्मचारियों के लिए जल परीक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के दौरान ट्रेनर द्वारा कर्मचारियों को जल परीक्षण पद्धतियां जैसे पीने के पानी के भौतिक-रासायनिक और सूक्ष्मजीव विज्ञानी, मापदंडों का परीक्षण, (पीएच) पानी की प्रकृति अम्ल/क्षार (बीओडी) सूक्ष्मजीवों द्वारा उपयोग की जाने वाली ऑक्सीजन (कार्बनिक प्रदूषण)  (सीओडी) रसायनों द्वारा उपयोग की जाने वाली ऑक्सीजन आदि के साथ फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) का उपयोग कर्मचारियों को जल स्रोतों पर ही त्वरित परीक्षण के लिए फील्ड टेस्ट किट को संचालित करने और उनके सत्यापन के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जल उपचार तकनीकों को सुदृढ़ करना और जन स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ पीने का पानी सुनिश्चित करना है। कार्यशाला के दौरान निगम उपयंत्री राजेश कौशल, चंदन सोनी के साथ निगम स्वच्छ भारत मिशन व पीआईयू टीम की उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...