Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का दौरा, संकल्प से सिद्धि अभियान में होंगे शामिल

देवास में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का दौरा, संकल्प से सिद्धि अभियान में होंगे शामिल
देवास। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 24 मार्च 2026 को देवास जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उपमुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 3:00 बजे देवास पहुंचेंगे। यहां वे मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित “संकल्प से सिद्धि अभियान” कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव भी उपमुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे देवास से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।
प्रशासन द्वारा दौरे की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह दौरा शासन की योजनाओं की समीक्षा और आमजन से संवाद के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...