Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न - पत्रकारों की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर

श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

 - पत्रकारों की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर
देवास। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ देवास इकाई द्वारा प्रमिला राजे गार्डन, भोपाल चौराहा पर कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर इकाई के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान अतिथियों ने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन की मजबूती को समय की आवश्यकता बताते हुए पत्रकारिता के दायित्वों पर प्रकाश डाला।
संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद चौकसे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि हमें प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया (दद्दा जी) की सक्रियता से सीख लेनी चाहिए, जो वर्ष के 365 दिन और 24 घंटे संगठन के प्रति समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल खबर लिखने वाला नहीं, बल्कि समाज का सजग प्रहरी होता है। ऐसे में पत्रकारों की एकजुटता और संगठन की सक्रियता बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित देवास जिला जनसंपर्क अधिकारी आकाश जैन ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र आसान नहीं है। आज देश का चौथा स्तंभ अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहा है।
शासन और मीडिया मिलकर ही समाज को मजबूती की ओर ले जाने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर अतिथि के रूप में कैटरिंग संघ के अध्यक्ष अशोक मेहता, संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला महासचिव चेतन राठौड़ ने किया। आभार प्रदर्शन शहर इकाई के सचिव प्रिंस बैरागी ने माना। इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ देवास इकाई के सभी ऊर्जावान सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संघ के महासचिव चेतन राठौड़ दे दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...